E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

खड़गवां में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी विद्यार्थियों का फूल-माला से स्वागत, गणवेश व पुस्तकें वितरित

सहायक संचालक शिक्षा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की मौजूदगी में शिक्षा से जुड़ने का दिया गया संदेश

भैयाथान। भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़गवां स्थित हाई स्कूल परिसर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पधारे सहायक संचालक शिक्षा श्री अजय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री अविनाश दुबे, ग्राम के पंचगण, हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य श्री के. के. साहू, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री सुरेश दुबे, श्री राधारमण तिवारी, संकुल समन्वयक श्री अजय कुमार, श्री उमेश कुमार सिंह, श्री सरफराज मोहम्मद, श्रीमती सीमा नायक, श्री देवेंद्र भारद्वाज, श्री सी. जी. नायक, श्रीमती अनिमा सिंह, दिव्या मिन्ज, ज्योति, निलेश चंद्रवंशी, सीमा तिवारी, कमलेश्वर कुशवाहा, अशोक साहू, अनिल कुमार साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस शाला प्रवेश उत्सव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनापन और शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

_______________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489

 

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!