बिजली कटौती के खिलाफ अनशन स्थगित, एसडीओ ने 2-3 दिन में समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)
बैरिया। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में छात्र नेताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा चलाया जा रहा अनशन विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी हंसराज यादव ने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन दिनों में बिजली कटौती की समस्या समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

छात्र नेताओं ने विभाग को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की परेशानी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
यह आंदोलन नितेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अरविंद आशु, अमित शर्मा, विशाल गुप्ता, कमांडो अवनीश कुशवाहा, सूरज सिंह, सुजीत, राजू सिंह, अंगद तिवारी, शनि वर्मा, ओमन्त यादव, राजेश, मनीष, चंदन, संजीत, राजू वर्मा, सुनील वर्मा, जितेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, आशु, मुखिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आंदोलन को सैनिक प्रकोष्ठ का भी समर्थन मिला। अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल अनशन स्थगित कर दिया गया है। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।

