Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ सरगुजा छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने पर लगेगा 1,500 रुपये का जुर्माना,

बनाने या बेचने पर 5 हजार, सामाजिक बहिष्कार भी होगा, पढ़े पूरी खबर** 

छत्तीसगढ़ सरगुजा छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने पर लगेगा 1,500 रुपये का जुर्माना, बनाने या बेचने पर 5 हजार, सामाजिक बहिष्कार भी होगा, पढ़े पूरी खबर** 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक बड़ा फैसला लिया है। गांव में 1 सितंबर 2026 से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गई है। अब गांव में न कोई शराब बनाएगा, न बेचेगा और न ही पिएगा।

 

यह निर्णय 20 अगस्त को ग्रामसभा में सर्वसम्मति से लिया गया। सरपंच मैनेजर राम, पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि, ग्राम सुधार समिति, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का अभियान शुरू किया। 31 अगस्त तक जागरूकता रैलियां निकाली गईं, घर-घर जाकर समझाइश दी गई। अभियान में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही।

 

 

जुर्माने के कड़े प्रावधान:

 

• शराब बनाने या बेचने पर – 5,000 रुपये

• शराब पीते पकड़े जाने पर – 1,500 रुपये

• शराब पीकर विवाद या झगड़ा करने पर – 3,000 रुपये

• दूसरे गांव से शराब पीकर केवरी आने पर – 3,000 रुपये

 

 

नियम तोड़ने वालों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष पूर्व सरपंच के पति कुंतेय कुमार सिंह को बनाया गया है। समिति के सदस्य गांव के हर कोने पर नजर रखेंगे।

 

सरपंच मैनेजर सिंह ने कहा कि शराब ही गांव में विवादों और युवाओं के भविष्य बर्बाद होने की मुख्य वजह थी। इसलिए पूरा गांव एकजुट होकर यह कदम उठाया गया है। लखनपुर जनपद पंचायत की सीईओ खुशबू शास्त्री ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में ग्रामीण खुद आगे आकर शराबबंदी का संकल्प ले रहे हैं, यह सराहनीय है।

 

केवरी पंचायत की यह मुहिम अगर सफल रही तो जिले की अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बन सकती है। गांव वाले अब नशे से मुक्त स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!