E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा

दस्तावेजों की जांच जारी* 

*भिलाई

रायपुर

Breaking News: ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

 

रायपुर/भिलाई। ED Raid: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई से सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार सुबह ED ने छापा मारा है।

 

जानकारी के मुताबिक, ED के करीब 8 अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर तड़के सुबह चंद्रवंशी के निवास पर पहुंचे। टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

–

के.के. चंद्रवंशी भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान उनके करीबी और PA के रूप में सक्रिय रहे हैं। उनके घर पर ED की दबिश के बाद से प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है। जांच में क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजर टिकी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!