कृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर बाजार में हुआ विशाल भंडारा

बरुआसागर ( झाँसी ) । कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बरुआसागर के बांके बिहारी मंदिर बाजार में भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन के दौरान भक्तों ने श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय भक्तों और आयोजन से जुड़े लोगों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। भंडारे में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भक्तों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। सभी भक्तों के सहयोग से आयोजित भंडारा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। देर तक श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचना जारी रहा।

