Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

‘निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं करें-सांसद श्रीसौलंकी’

जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति(दिशा)की बैठक संपन्न

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल) क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति(दिशा)की बैठक संपन्न हुई,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया,विधायक अरूण भीमावद,नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन,डॉ.रवि पाण्डे, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना,पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला उपस्थित थी,सांसद श्रीसोलंकी ने सभी निर्माण ऐजेंसियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में गति लाएं,साथ ही कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें,सांसद श्रीसोलंकी ने जलनिगम के अधिकारी को लखुन्दर डेम एवं चीलर डेम योजना के कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये,उन्होंने जल संसाधन विभाग की पार्वती- कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत शाजापुर जिले के विभिन्न ग्रामों को शामिल कर लाभ पहुंचाने तथा जिले के विभिन्न बांधों/तालाबों में जल भराव की स्थिति की समीक्षा की,सांसद श्रीसोलंकी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें,साथ ही जलजीवन मिशन की योजनाओं को पूर्ण कर शीघ्र हस्तांतरित करने एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये,सांसद श्रीसोलंकी ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम चौपाल आयोजित कर फसलों की मौसमी बीमारियों के निदान के संबंध में किसान भाईयों को आवश्यक सलाह दें,साथ ही उन्हें समय-समय पर मिट्टी का परीक्षण कराने,शासन की विभिन्न योजनाओं,जैविक फसलों,उर्वरकों,बीज आदि के संबंध में जानकारी दें,साथ ही उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिये,सांसद श्रीसोलंकी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों एवं छात्रावासों में विद्यालय व आस-पास के परिसर तथा शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराएं,नियमित रूप से शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहें,यह सुनिश्चित करें। विद्यालयों एवं छात्रावासों में मिलने वाला भोजन गुणवत्ता युक्त हो,इसकी जाँच करें,साथ ही जहां भी जीर्ण-शीर्ण भवनों में विद्यालय एवं छात्रावास संचालित हो रहा हैं,उसे डिस्मेंटल कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये,सांसद श्रीसोलंकी ने पूर्व में आयोजित बैठक का पालन प्रतिवेदन,सांसद निधि के विविध विकास कार्यों,प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों, लोक निर्माण विभाग के स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों,एमपीआरडीसी के प्रगतिरत कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!