यूपी

लैब रिपोर्ट में त्रुटि तथा पंजीकरण प्रपत्रों की जांच में कमी पाये जाने पर क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। 7 सितंबर सोमवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी डॉ. शिशिर पुरी के आदेश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (पंजीकरण) डॉ. आशीष अग्निहोत्री द्वारा 7 सितंबर को क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में विभागीय निरीक्षण किया गया। डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी जिला झाँसी के शिकायती पत्र दिनांक 12.08.2026 में वर्णित शिकायत ‘क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक पर ब्लड टेस्ट करवाया था जिसमें परिणाम 9.80 प्रतिशत था किंतु शिकायतकर्ता को संदेह होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज सेंट्रल पैथलॉजी लेबोटरी पर टेस्ट करवाया तो परिणाम 7.3 प्रतिशत था। उक्त शिकायत प्रकरण में लैब रिपोर्ट में त्रुटि प्रदर्शित होने तथा पंजीकरण प्रपत्रों की जांच में कमी पाये जाने के फलस्वरूप क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाता है। साथ ही इस आदेश का उल्लघंन कर पैथलॉजी सेंटर का संचालन पुनः किया जाता है. तो लैब संचालक के विरूद्ध कठोर वैधानिक/अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!