Uncategorized

“गणेश उत्सव में पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल”

नगर में आस्था का सैलाब, लेकिन पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में नजर नहीं आ रही है...!

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल गणेश उत्सव इन दिनों कालापीपल नगर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है,नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाएं विराजित हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं,गणेश उत्सव के दौरान शाम होते ही नगर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है,कई चौराहे पर धार्मिक कार्यक्रम और भीड़ एकत्रित हो रही है,कई बार रात के आवारा तत्व के लोग नगर में फुल स्पीड से गाड़ी दौड़ा रहे हैं,ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी महत्वपूर्ण मानी जाती है,बावजूद इसके, कई स्थानों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आने से लोगों में चर्चा का माहौल है,श्रद्धालुओं का कहना है कि बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके,अब सवाल यह है कि जब नगर में गणेश उत्सव अपने चरम पर है,तो सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली पुलिस आखिर कहां है ? क्या किसी घटना के बाद ही पुलिस प्रशासन सक्रिय होगा या उत्सव के दौरान ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ?

 

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!