Uncategorizedछत्तीसगढ़

*प्रकृति और मातृव के सम्मान में हुआ वृक्षारोपण, जलपुर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

*प्रकृति और मातृव के सम्मान में हुआ वृक्षारोपण, जलपुर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

*प्रकृति और मातृव के सम्मान में हुआ वृक्षारोपण, जलपुर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट पेपर

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा मंडल केदुवां ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

सरायपाली। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल केदुवां द्वारा बूथ जलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और प्रकृति उस जीवन को सुरक्षित, समृद्ध एवं संतुलित बनाए रखती है। इसलिए एक पौधा रोपित करना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि माँ के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। यदि हम आज प्रकृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती उषा लालकुमार पटेल, महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री प्रमोद पटेल, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम डडसेना, युवा मोर्चा महामंत्री जयप्रकाश चौधरी, बंशीधर साहू, हेतराम पटेल, गोविन्द प्रधान, चित्रसेन साव, राजेश चौधरी, हेमसागर बरिहा, राजेश पटेल, विजयलाल बरिहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभक्ति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त संदेश है। यह अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने तथा हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!