यूपी

सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने गणेश पंडालों का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए गुरसरांय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। गणेश उत्सव के पावन पर्व के दृष्टिगत गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों और गणेश पंडालों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पंडाल आयोजकों व समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा मानकों का पालन करने और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने आयोजकों निर्देश दिए। उन्होंने कहा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। पैदल गश्त के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!