छत्तीसगढ़ की बदहाल कानून व्यवस्था, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के मुद्दे पर AAP का हल्ला-बोल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र*
छत्तीसगढ़ की बदहाल कानून व्यवस्था, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के मुद्दे पर AAP का हल्ला-बोल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र*

*छत्तीसगढ़ की बदहाल कानून व्यवस्था, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के मुद्दे पर AAP का हल्ला-बोल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
आज दिनांक 16.09.2026 को आम आदमी पार्टी विधानसभा बसना के द्वारा छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) *खिरोद पटेल* एवं जिला अध्यक्ष (O.B.C. विंग) *अमन यादव* के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।
*आगे उन्होंने बताया कि -* प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों को इस साल भी महंगी दर पर यूरिया खाद लेना पड़ रहा है। एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है। हमने मांग की है कि एग्रीस्टेक पंजीयन को सरल किया जाये और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद हो। अगर पिछले साल की भांति इस साल भी किसी किसान को आत्महत्या करना पड़ा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर की होगी।
गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सरकार ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। छत्तीसगढ़ शिक्षा के मामले में 34वें नंबर पर है जो बेहद शर्मनाक है। पेपर लीक की घटनाएं सरकार रोक नहीं पा रही है। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयां नहीं हैं। हर तरफ जर्जर सड़कें हैं, सड़कों पर बैठे बेसहारा मवेशियों की जान जा रही है और गौधाम योजना के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता त्रस्त है और प्रदेश में अवैध नशे का कारोबार और मिलावटी शराब खुलेआम बिक रही है।
*आम आदमी पार्टी की प्रमुख 7 सूत्रीय मांगे :-*
1. किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन को सरल किया जाये और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा देना बंद किया जाये।
2. सरकारी स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर में तुरंत सुधार किया जाये।
3. अस्पतालों में डॉक्टरों, आवश्यक दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को दूर किया जाये।
4. गौधाम योजना के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच हो और आवारा मवेशियों के उचित रखरखाव का तुरंत बंदोबस्त किया जाये।
5. राज्य की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाये।
6. बिजली के बढ़े हुए दामों और अनाप-शनाप बिलों को वापस लेकर जनता को राहत दी जाये।
7. प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब की बिक्री पर तुरंत अंकुश लगाया जाये।
पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं ठोस कार्रवाई करते हुए ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि छत्तीसगढ़ की आम जनता और अन्नदाता किसानों को राहत मिल सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से *पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष एम.डी. सागर, महेश कर्ष, चमन यादव, भुनेश्वर साहू, गोपीचंद नायक, माधव सोना* सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


