“जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर की 108 वी वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न”
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर की 108 वी वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न
✍️✒️भारत संवाद ✒️✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर की 108 वी वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आयोजित की गई,कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक सुश्री बाफना द्वारा आमसभा में बैंक के वर्ष 2025-26 की वित्तीय स्थिति,वर्ष 2025-26 की प्रगति, ऋण वितरण एवं वसूली,कृषक हितैषी गतिविधियों तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये,साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में भी बैंक की रिकवरी पर फोकस कर वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिये,कलेक्टर एवं बैंक की प्रशासक ने एनपीए में कमी आने पर बैंक प्रबंधन की सराहना की,इस दौरान बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा क्यूआर कोड का भी शुभारंभ किया गया,आमसभा में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कोमल डहाके ने बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,उन्होंने बताया कि जिले की सहकारी समितियों से जुडे कृषकों,बैंक के अमानतदारों एवं ग्राहकों के निरंतर सहयोग से बैंक ने वर्ष 2025-26 में विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति दर्ज की है। साथ ही उन्होंने बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से बैकिंग कार्य के लिए लाइसेंस प्राप्त है तथा बैंक की सभी 24 शाखाऐं एवं मुख्यालय बैकिंग व्यवस्था के अंतर्गत कम्प्युटरीकृत है,ग्राहकों को आरटीजीएस,एनईएफटी,एटीएम, Internet vew facility एवं रूपे केसीसी कार्ड सहित विभिन्न बैकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री डहाके ने वित्तीय प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2024-25 में बैंक ने 241.22 लाख रूपये का लाभ अर्जित किया, जबकि वर्ष 2025-2026 की स्थिति में बैंक का संचित लाभ 366.10 लाख रूपये रहा।इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 114669 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए,बैंक द्वारा नियमित ऋणी सदस्यों को केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने के साथ कृषक सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है,वर्ष 2025-26 में अल्पकालीन खरीफ एवं रबी ऋण वितरण में निर्धारित 1359.00 करोड रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध 1433.07 करोड़ रूपये का ऋण वितरण किया जो, लक्ष्य का 105.43 प्रतिशत है। इसी प्रकार 2308.45 करोड रूपये की कृषि ऋण मांग के विरूद्ध 1452.45 करोड रूपये की वसूली की गई, जो कि 62.16 प्रतिशत रही,यह गतवर्ष की तुलना में 0.19 प्रतिशत अधिक है,इसी प्रकार 146 समितियों के लिए निर्धारित 134316 मेट्रिक टन खाद वितरण लक्ष्य के विरूद्ध 113120.93 मेट्रिक टन खाद वितरण किया गया,जो कि 84.22 प्रतिशत है,समर्थन मूल्य पर गेहूं,चना एवं मसूर के उपार्जन के अंतर्गत कृषकों को शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में जे.आई.टी. पोर्टल से डी.बी.टी.के माध्यम से कृषकों के खातों में सीधे भुगतान किया गया,बैंक की अमानतों के संबंध में अपेक्स बैंक द्वारा निर्धारित 772.43 करोड रूपये के लक्ष्य के विरुद्ध 717.20 करोड रूपये की पूर्ति की गई, जो लक्ष्य का 92.86 प्रतिशत है,यह गतवर्ष की तुलना में 13.99 करोड रूपये अधिक है,बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार के संबंध में बताया गया कि बैंक का एनपीए 31 मार्च 2025 के 8.30 प्रतिशत से घटकर 31 मार्च 2026 को 7.36 प्रतिशत हो गया है,इस प्रकार गतवर्ष से 0.94 प्रतिशत कम हुआ है। वहीं बैंक का सीआरएआर 11.67 प्रतिशत है,एनपीए में आई कमी को बैंक की वित्तीय स्थिति को सुदृढ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में देखा गया,इस अवसर पर उप आयुक्त सहकारिता,प्राथमिक सहकारी संस्थाओं के प्रशासक,प्रतिनिधि, संस्था कार्यक्षेत्र के कृषकगण, बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




