*क्राइम छत्तीसगढ़ ऑपरेशन निश्चय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
55 लाख का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार*

*क्राइम छत्तीसगढ़ ऑपरेशन निश्चय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार*
शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।
महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर और पायलटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही KIA कार को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर से 111.350 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 67 हजार रुपए बताई जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी उत्तर प्रदेश और 4 आरोपी ओडिशा के बताए गए हैं। पूछताछ में गांजा ओडिशा के रेडाखोल से नागपुर ले जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर, KIA कार और 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए गांजा और अन्य सामान समेत कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 500 रुपए बताई गई है।
फिलहाल सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क को लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
