E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़देशराज्य

डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री करते आदतन आरोपी गिरफ्तार!

45 पाव शराब और बाइक जब्त!

क्राइम रिपोर्टर – संगीता सिंह, राजनांदगांव*

*डोंगरगढ़*

*डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री करते आदतन आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव शराब और बाइक जब्त*

*डोंगरगढ़।* अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक आदतन आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 45 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

*कैसे हुआ खुलासा?*

9 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरगढ़ भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी मोटरसाइकिल में मेढ़ा भट्ठी से एक थैले में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर अपने घर ला रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रज्ञागिरी जाने वाले तिराहा, हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुरभाठा में नाकाबंदी कर दी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि शेंडे पिता धनीराम शेंडे, उम्र 29 वर्ष, निवासी भीम नगर डोंगरगढ़ को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 45 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5,400 रुपये है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

*आदतन अपराधी है आरोपी*

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रवि शेंडे आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी थाना डोंगरगढ़ में कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार नाकाबंदी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!