E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*छत्तीसगढ़ रायपुर और बिरगांव निगम क्षेत्र में आज शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार* 

गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

*छत्तीसगढ़ रायपुर और बिरगांव निगम क्षेत्र में आज शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार* 

 शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।

 

रायपुर। गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। विसर्जन जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव निगम क्षेत्र में शराब दुकानों, बार और क्लब बार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। रायपुर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विसर्जन के दिन शाम 4 बजे के बाद सभी संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बड़े जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

 

झांकी शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड, रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी।

 

 

आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल झांकी एवं पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति रहेगी। अति आवश्यक कार्य होने पर आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें ।

 

अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग

 

 

टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कालोनी –तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन चौक–फाफाडीह चौंक–शास्त्री चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा, या वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01–पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

 

भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन चौक–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर या फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक- कालीबाड़ी -पचपेड़ी नाका की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

 

तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन–या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।

 

पचपेड़ी नाका की ओर से:- पचपेड़ी नाका चौक -टिकरापारा चौक- कालीबाड़ी चौक- महिला थाना शास्त्री चौक – फाफाडीह चौक -रेलवे स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगे।

 

श्रद्धालुओं हेतु पार्किंग व्यवस्था

 

1. पंडरी की ओर से आने वाले:- मल्टीलेवल पार्किंग एवं रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे।

2. सिविल लाइन की ओर से आने वाले:- शास्त्री मार्केट एवं सीरत मैदान एवं सुभाष स्टेडियम के किनारे में पार्क कर सकेंगे।

3. टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से आने वाले:- सप्रे शाला मैदान मैदान, इंडोर स्टेडियम एवं गांधी मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

4. गुढ़ियारी , समता कालोनी की ओर से आने वाले: भैंसथान मैदान एवं जवाहर मार्केट पार्किंग में निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें।

5. सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से आने वाले: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

 

अपील :- यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों से अपील करती है कि 28 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से झांकी चल समारोह के दौरान निर्धारित डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं तथा यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें। इससे झांकी में शामिल श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहेगी।

 

प्रतिबंधित मार्ग

 

शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक–मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार–कोतवाली मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

बेहतर झांकियों को मिलेंगे पुरस्कार

 

इस बार गणेश विसर्जन झांकियों के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ की ओर से गणेश उत्सव समितियों की झांकियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाली समितियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाली समिति को 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ज्यूरी कमेटी द्वारा झांकियों का मूल्यांकन सजावट, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप, प्रस्तुति, अनुशासन और अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!