Uncategorized

गांधी जयंती पर पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया “विधायक घनश्याम चंद्रवंशी”

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिया हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल का संदेश...।

गांधी जयंती पर पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया “विधायक घनश्याम चंद्रवंशी

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिया हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल का संदेश…

कालापीपल(बब्लू जायसवाल) नगर परिषद पानखेड़ी में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की,कार्यक्रम में कहा गया कि एक पौधा केवल हरियाली नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा,स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य की उम्मीद है,पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी से देखभाल करना भी जरूरी है,इस अवसर पर सभी ने मिलकर हरियाली बढ़ाने,प्रकृति संरक्षण को जनअभियान बनाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया,इस अवसर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल परिषद का समस्त स्टाफ नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!