सामाजिक अधिकारिता शिविर में 110 दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण

सत्येन्द्र गुप्ता (रानीगंज बाजार)
बैरिया(बलिया)। मुरलीछपरा ब्लॉक के दलन छपरा (पकड़ी तर) में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। आसरा केंद्र, बलिया के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में 110 दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष (बैरिया विधानसभा) अभिषेक सिंह गौतम के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डा० आनंद शर्मा,गो
पाल यादव मास्टर साहब एवं नंदजी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में मुरलीछपरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने शौचालय से वंचित परिवारों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की, ताकि उन्हें नियमानुसार योजना का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में वीर बहादुर राम, महावीर चौधरी, सत्यम कुमार एवं मंतोष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रसाशन टीम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

