E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*इतना गुस्सा! सवारी बैठाने को लेकर विवाद,

ड्राइवर ने अपने ही ऑटो में लगा दी आग!!*

*इतना गुस्सा! सवारी बैठाने को लेकर विवाद, ड्राइवर ने अपने ही ऑटो में लगा दी आग!!*

 

अभिषेक दुबे(संभाग ब्यूरो चीफ)

दुर्ग: भिलाई में अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 10 अक्टूबर की है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर आपसी विवाद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही ईवी ऑटो को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस घटना के दौरान आसपास के लोग ड्राइवर को समझाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ऑटो ड्राइवर परिवारिक तनाव से परेशान बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!