
बंजा। जिला सूरजपुर के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजा, 18 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बंजा में रविवार को माता रानी का भव्य पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान दुर्गा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए 1500 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाअष्टमी पूजा के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला। माता रानी के जयकारों से दुर्गा पंडाल सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने नवरात्र उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।
35 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा दुर्गा पूजा उत्सव
ग्राम पंचायत बंजा में दुर्गा पूजा उत्सव की परंपरा लगभग 35 वर्षों पुरानी है। वर्षों से ग्रामीणजन सामूहिक रूप से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेते आ रहे हैं। यह उत्सव गांव की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान ग्रामीणों में माता रानी की पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह रहता है।
महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। गांव में चारों ओर भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर सुख,
महाष्टमी का हवन
ग्राम पंचायत बंजा में पिछले लगभग साढ़े तीन दशकों से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है, जो ग्रामीणों की अटूट आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
_____________________________________________
सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489



