Uncategorized

जमीन विवाद को लेकर,10वीं का पेपर देने जा रहे भतीजे-भतीजी की हत्या

थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मपुरी में आज दिनांक को प्रातः सूचना मिली कि जगदीश मालवीय पिता गंगाराम उम्र 38 का पुत्र कुलदीप मालवीय उम्र 18 वर्ष तथा पुत्री शीतल उम्र 20 वर्ष कुलदीप को दसवीं क्लास की परीक्षा दिलाने सिद्धिकगंज बाइक से लेकर जा रहे थे जहाँ रास्ते में हरिसिंह तथा उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप उम्र 18 को जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया जिसकी घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। कुलदीप को बचाने में पुत्री शीतल उम्र 20 वर्ष को भी काफी चोट आई जिसकी आष्टा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दोनों आरोपियो को राउंडअप किया गया। दोनों शव पीएम उपरांत परिजनों को सौपे गए है। प्रकरण में पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वर्तमान में पुलिस बल तैनात किया गया है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

मृतक1. शीतल पिता जगदीश मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी धर्मपुरी 2. ⁠कुलदीप पिता जगदीश मालवीय उम्र 18 वर्ष निवासी धर्मपुरी

राउंड अप आरोपी

1. हरिसिंह मालवीय पिता गंगाराम उम्र 55 निवासी धर्मपुरी

2. हेमंत मालवीय पिता हरिसिंह उम्र 28 निवासी धर्मपुरी

पूर्व विवाद-हरिसिंह मालवीय तथा जगदीश मालवीय दोनो भाइयो के मध्य वन भूमि पर कब्जे के कारण कई सालों से विवाद चल रहा था। पूर्व में दिनांक 21.10.25 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश उम्र 23 की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर दोनों भाई के मध्य रंजिश चल रही थी। हरिसिंह मालवीय द्वारा सीमाबाई पति जगदीश उम्र 35 साल निवासी धरमपुरी के साथ गाली गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जिसपर आरोपी हरिसिंह पिता गंगाराम मालवीय उम्र 55 साल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296,115(2), 351(3) BNS का दिनाँक 21.10.25 को पंजीबद्ध किया गया जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!