Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइम

*मां ने दो मासूमों को कुएं में धकेला, तीसरे को लेकर कूदी, बच्चों की पानी मे डुबने से हुई मौत और माँ खुद तैरकर बाहर निकल आई*

सनावद/खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीनों मासूम बच्चों को खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

       *खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा* ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच स्थित एक खेत में यह घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला नानी बाई ने अपने दो वर्षीय पुत्र अर्जुन और चार वर्षीय पुत्र करण को खेत में बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह स्वयं भी अपने लगभग 15 दिन के शिशु को लेकर कुएं में कूद गई।मां की जान बच गई, लेकिन बच्चे नहीं बच सके। मामले में जांच की जा रही हैं

*मां तैरना जानती थी, रस्सी – सीढ़ी के सहारे बाहर आ गई*

पुलिस के अनुसार नानी बाई तैरना जानती थी। उसने कुएं के अंदर मौजूद रस्सी और सीढ़ी का सहारा लेकर किसी तरह बाहर निकलने में सफलता पा ली, लेकिन तीनों मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सनावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

*पति मजदूरी करने गया था*

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति कालू मजदूरी करने के लिए खेतों में गया हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। नानी बाई के पति कालू ने बताया कि वह अपने करीब 20 अन्य साथियों के साथ खंडवा जिले के पिपलूद क्षेत्र से मजदूरी करने के लिए खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव आया हुआ था। ये सभी लोग यहां गेहूं काटने का काम कर रहे थे और खेत के पास ही अस्थायी रूप से रह रहे थे।

*पति-पत्नी में कोई विवाद या बहस भी नहीं हुई*

उसने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 7 बजे अन्य मजदूरों के साथ गेहूं काटने के लिए खेत में चला गया था। कुछ समय बाद उसे घटना की सूचना मिली। कालू ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका अपनी पत्नी नानी बाई के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था।

*पुलिस आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है*

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला को गिरफ्तार कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!