ब्रेकिंग न्यूज़ केशकाल: लो-वोल्टेज समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विद्युत मंडल घेराव के लिए सैकड़ों किसान रवाना
जिला कोंडागांव
ब्रेकिंग न्यूज़
केशकाल: लो-वोल्टेज समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विद्युत मंडल घेराव के लिए सैकड़ों किसान रवाना
जिला कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के बोरगांव (Borgaon) क्षेत्र में लंबे समय से चल रही लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों द्वारा 10 मार्च 2026 को विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
आज 12 मार्च 2026 को लगभग 300 से अधिक किसान अपनी बिजली समस्या को लेकर बोरगांव के रावणभाठा में एकत्रित हुए हैं और विद्युत मंडल केशकाल का घेराव करने के लिए रवाना हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर सड़क जाम किया गया था, लेकिन फिर भी कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मौके पर केशकाल पुलिस, केशकाल तहसीलदार और पटवारी मौजूद हैं तथा पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


