Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

ब्रेक फेल होने से धान से भरी ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में उतरी, बड़ा हादसा टला केशकाल/ग्राम गमरी।

केशकाल/ग्राम गमरी।

ब्रेक फेल होने से धान से भरी ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में उतरी, बड़ा हादसा टला

केशकाल/ग्राम गमरी।

ग्राम गमरी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब धान से भरी एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चढ़ाई चढ़ने के दौरान ऊपर नहीं चढ़ पाई और अचानक पीछे की ओर रिवर्स होने लगी।

बताया जा रहा है कि ट्रक में धान लदा हुआ था। चढ़ाई पर ट्रक के रुकने के बाद चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक काम नहीं कर रहा था। इसके बाद ट्रक तेज़ी से पीछे की ओर जाने लगी और सड़क किनारे जंगल की तरफ बने गड्ढे में जाकर फंस गई।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, जिसके चलते ट्रक पलटने से बच गई और तिरछी हालत में गड्ढे में ही अटक गई। यदि ट्रक पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल ट्रक को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!