निःशुल्क ब्यूटीशियन सेमीनार का आयोजन

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / नगर की जानीमानी सौंदर्य विशेषज्ञ रचना गिरी के मार्गदर्शन में निःशुल्क मेकअप सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में बालिकाओं एवं युवतियों को मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया और मेकअप सामग्री के उपयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इस अवसर पर रचना गिरी ने कहा कि सेमीनार का उद्देश्य बालिकाओं और युवतियों को ब्यूटीशियन व्यवसाय और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है।इस दौरान सौंदर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।अतिथि नपाध्यक्ष सुनीता बिर्ला,अमिता मंत्री,दीप्ति बंसल,दीपिका वर्मा,रेखा जैन,उमा पाटीदार एवं रचना जैन ने प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों रूपाली सवनेर(प्रथम),राधिका पाटील(द्वितीय) और अंजली पंवार(तृतीय) को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने रचना गिरी द्वारा प्रशिक्षित 40 बालिकाओं और युवतियों को सम्मानित कर प्रमाणपत्र वितरित किए। रचना गिरी ने बताया कि सेमीनार में लकी ड्रा की तीन विजेता प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं युवतियां उपस्थित थीं।




