Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

किसान खेतों में आग लगाने से बचें, हो सकती है कोई अनहोनी दुर्घटना- सीडीओ 

किसानो द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के बाद ही मिलेगा सम्मान निधि का लाभ,सीएससी पर जाकर ऑन लाइन फार्मर रजिस्ट्री कराएँ 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जनपद में 51 हजार कृषकों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ- सीडीओ

आग लगने की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 101 या 112 (यूपी-112) करें डायल,यह टोल-फ्री नंबर हैं जो चौबीसों घंटे (24/7) काम करते हैं- सीडीओ 

70 वर्ष से अधिक आयु के किसान को भी मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, करा सकेंगे 05 लाख रुपये तक गंभीर बीमारी का फ्री इलाज      

झांसी। विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसान दिवस बेहद संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित किसानों के मध्य कहा कि किसान इस अवसर पर अधिक से अधिक खेती किसानी में आ रहीं समस्याओं को उठाएं ताकि किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसान दिवस में प्राप्त किसानों द्वारा दी गई शिकायतों को समय से संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया जाए ताकि समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने खेती किसानी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और समस्याओं को संवेदनशील होकर तत्काल निस्तारण किया जाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बनाते हुए किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देते हुए खेती को कैसे लाभदायक बनाया जाय, उनके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए, कैसे उन्हें उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाया जा सके पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने बताया कि जनपद में लगभग 51 हजार कृषक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपनी निकटतम सीएचसी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें ताकि शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की जिम्मेदारी कृषि विभाग की है परंतु जल्द से जल्द जनपद के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को दायित्व निर्धारित किए गये हैं। फ़ॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में जिला कार्यक्रम विभाग, मत्स्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग जो सीधे किसानों से जुड़े हुए हैं। सभी को प्रत्येक दशा में क्षेत्र में 10-10 फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसान दिवस पर आयोजित बैठक में उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने कहा कि आप अपने खेतों में आग लगाने से बचें।इस से अनहोनी दुर्घटना भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि यदि आपके खेत अथवा आस पास कहीं आग लगती है आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 101 या 112 (यूपी-112) डायल करें,यह टोल-फ्री नंबर हैं जो चौबीसों घंटे (24/7) काम करते हैं, इसका अवश्य प्रयोग करें।

आयोजित किसान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया की भविष्य में नहरों के संचालन का रोस्टर व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को नहर में पानी की उपलब्धता की जानकारी मिल सके। उन्होंने किसानों को बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सम्बंधित कंपनी द्वारा की जा रही है,जिसका सत्यापन विभिन्न अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार किया जा रहा है। प्रत्येक माह की तीसरे बुधवार को आयोजित किसान दिवस की बैठक में किसान प्रतिनिधियों सहित विभिन्न किसानों ने उपस्थित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं और शिकायतों को रखा, किसानों ने सिंचाई विभाग से उनके खेतों तक पानी पहुँचाए जाने की गुहार लगायी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द-से-जल्द नहर के संचालन का रुष्टर किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराएं।विकास भवन सभागार में आयोजित किसान बैठक का सफल संचालन डी0डी0 कृषि ने किया। इस अवसर पर किसान प्रतिनिधि किसान नेता श्री अविनाश भार्गव गढ़मऊ, श्री राजेश कुमार बिरगुंआ, श्री सुनील रिछारिया, श्री सुरेंद्र पुरातिनी सहित अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों से समय से उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की। आयोजित किसान दिवस में आपदा विशेषज्ञ श्री धीरज पाठक,विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्री लल्ला सिंह, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री राम किशोर,जिला कृषि अधिकारी सहित लघु सिंचाई,उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग व अन्य विभागीय अधिकारी तथा किसान गण उपस्थित रहें।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!