Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पं0 दीनदयाल सभागार झाँसी में आयोजित किया गया

झांसी। लोक भवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजना कार्यालयों के शिलान्यास मा० मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तर पर पं0 दीनदयाल सभागार झाँसी में मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत श्री पवन गौतम, मा० सदस्य, विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, मा० विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या एवं मा० विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत ने अवगत कराया है कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के पर पद चयनित 343 अभ्यथियों को नियुक्त पत्र प्रदान किये जाने के साथ-साथ जनपद में 25 नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है।

जिसके कम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के पद नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र व नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराये जाने हेतु शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुरेन्द्र पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रानी देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मीनेश राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रामबाई पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।  कार्यकम का संचालन वरिष्ठ समाज सेविका/शिक्षाविद् श्रीमती नीति शास्त्री जी द्वारा किया गया। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!