Uncategorized

बड़घाट में रामायण पारायण के साथ होलानी परिवार का भव्य भंडारा

कांटाफोड़ – क्षेत्र के बड़घाट में होलानी परिवार द्वारा रामायण पारायण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, इसके बाद रामायण पारायण में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और चौपाइयों की गूंज रही।
पारायण के पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।
इस अवसर पर शैलेष होलानी ने कहा कि रामायण हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा व एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!