Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

पत्रकारों पर कार्रवाई पड़ी भारी: News Nation 81 की आवाज के बाद SHO लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शलभ गौरानी

सतवास – उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से एक बड़ी और चर्चित कार्रवाई सामने आई है, जहां News Nation 81 के दो पत्रकारों को जेल भेजने के मामले में आखिरकार पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। दिबियापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी को गंभीर आरोपों के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
मामले ने उस समय तूल पकड़ा था जब News Nation 81 के पत्रकारों के खिलाफ कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया था। इस घटना के विरोध में चैनल के सीईओ शैलेन्द्र कुमार राजपूत सहित जिलेभर के पत्रकारों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था और इसे निजी द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बताया था।
बताया जा रहा है कि मामला केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिबियापुर के व्यापारियों ने भी थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। व्यापारियों ने सीधे डीआईजी हरीश चंदर से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच में अपर पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट में कई खामियां उजागर हुईं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को हुए वार्षिक निरीक्षण में भी थाने में कई कमियां सामने आई थीं। साथ ही पत्रकार प्रकरण और व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दो अलग-अलग जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम को News Nation 81 की पत्रकारिता की ताकत और सच को सामने लाने की जीत के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों के समर्थन में उठी आवाज ने आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।

कार्रवाई के बाद अछल्दा थाने के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को दिबियापुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अछल्दा थाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को सौंपी गई है।
यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि पत्रकारों के साथ अन्याय और थानों में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। News Nation 81 ने जिस मजबूती से मुद्दा उठाया, उसने न सिर्फ सच को सामने लाया बल्कि प्रशासन को जवाबदेह भी बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!