Uncategorized

कटनी मुड़वारा स्टेशन ब्रिज के पास ई-रिक्शा की कतारों से बढ़ी अव्यवस्था, स्टाफ की गैर मौजूदगी बनी वजह

कटनी- मुड़वारा ब्रिज के नीचे खड़े वाहनों के चलते यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस स्थान पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि ब्रिज के बाहर रास्ता संकरा हो गया है, जिससे अक्सर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि मौके पर रेलवे का कोई जिम्मेदार स्टाफ या सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहता। निगरानी के अभाव में वाहन चालकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यदि यहां नियमित रूप से रेलवे स्टाफ या आरपीएफ की तैनाती की जाए, तो इस समस्या पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!