आष्टा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकले चल समारोह के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और सुरक्षित रही
एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

यातायात पुलिस प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया।
चल समारोह मानस भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—गल चौराहा, श्री राम मंदिर बुधवारा, चौरसिया टीवी सेंटर, प्रगति गली, बड़ा बाजार, शाहजानी मस्जिद, सिकंदर बाजार, गंज गेट, सुभाष चौक और चार बत्ती चौराहा होते हुए पुनः मानस भवन पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 300 से 400 श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

यातायात पुलिस ने जुलूस के दौरान लगातार निगरानी रखते हुए मार्गों को सुचारू बनाए रखा, जिससे कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई। साथ ही कस्बे के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों—कन्नौद रोड, भोपाल नाका, किलेरामा चौपाटी, इंदौर नाका, अलीपुर, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, कसाईपुरा और अदालत तिराहा—पर भी लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 8,400 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, संकेतों का ध्यान रखने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई।
पूरे आयोजन के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का माहौल बना रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



