Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

संकट की घड़ी में फरिश्ता बनकर साथ – जननायक विजय शाह

खालवा ईश्वर राठोर की रिपोर्ट

माननीय डॉ. कुंवर विजय शाह जी

खार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती जमुना बाई जी के पति श्री सुरेश जी की तबीयत अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही यह सूचना माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्वयं उपस्थित रहकर डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। अस्पताल से जाने के बाद भी वे लगातार फोन के माध्यम से सुरेश जी का हाल लेते रहे और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश देते रहे। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिव्यदित्य शाह जी को भी निर्देशित किया कि वे अस्पताल पहुंचकर उपचार व्यवस्था पर नजर रखें।

आज सुरेश जी वेंटिलेटर से बाहर आकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है — यह माननीय मंत्री जी की संवेदनशीलता और तत्परता का परिणाम है। माननीय विजय शाह जी हमेशा हरसूद विधानसभा को अपना परिवार मानते हैं, यहां के हर व्यक्ति के दुख को अपना दुख समझते हैं। ईश्वर ने उन्हें ऐसा हृदय दिया है कि वे हर संकट में फरिश्ते की तरह पहुंच जाते हैं। उनके सुपुत्र श्री दिव्यदित्य शाह जी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं और अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।

होश में आने के बाद सुरेश जी बार-बार भावुक होकर कह रहे हैं—”माननीय मंत्री जी हमारे लिए भगवान समान हैं, वे हर संकट में बिना बुलाए फरिश्ते की तरह आकर हमारी जान बचाते हैं…”

नम आंखों से वे बार-बार उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं, ऐसे जनसेवक को हृदय से नमन, जो राजनीति नहीं बल्कि सेवा और संवेदना को अपना धर्म मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!