Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के आयोजन पर थाना नवाबाद में की सहभागिता, किया विभिन्न पत्रावालियों का निरीक्षण

शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का उचित मानक: जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

आज प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश, राजस्व,पुलिस,नगर निगम की टीम मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का करें निस्तारण

लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित 

 थाने पर आए शिकायतकर्ताओं से संवेदनशील और आत्मीयता भरा व्यवहार करना सुनिश्चित करें

थानों में प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य 

थानों में लम्बित संदर्भों की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता परक समय बद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें

झांसी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबाद में प्रतिभाग करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना नवाबाद में जन शिकायतों को सुनते हुए कहा कि थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील होकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवहार किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि जनपद में संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देना जिला प्रशासन प्राथमिकता है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर बालिकाओं के साथ हुए अपराध की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई तथा सी0एम0 हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि लम्बित संदर्भों की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए और विभिन्न स्थानों पर लम्बित संदर्भों की भी समीक्षा करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में श्री सतेंद्र कुमार पुत्र श्री प्रीतम श्रीवास, निवासी ग्राम पलरा, थाना उल्दन, जनपद झांसी का स्थायी निवासी ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग व्यक्ति देव पुत्र सुरेंद्र द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में प्रार्थी द्वारा थाना उल्दन में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। किन्तु, उक्त विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी के विरुद्ध द्वेषवश साजिश रचते हुए उल्टा छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जिससे प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अतः उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराकर सत्यता के आधार पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे प्रार्थी को न्याय मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मौके पर जाकर शिकायत का परीक्षण करते हुए निस्तारण करें,शिकायत जायज होने पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबाद में पुलिस अधिकारियों को जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड परीक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर भी सतत दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवेचना पंजिका, टॉप टेन अपराधी पंजिका का अवलोकन कर टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने एवं भूमि संबंधित प्रकरणों के नियम अनुसार समाधान किए जाने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी श्री विनय कुमार, थानाध्यक्ष नवाबाद सहित क्षेत्र के लेखपाल,कानूनगो आदि उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!