E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

अवैध रूप से गांजा परिवहन का मामला अरोपिगन पिता –पुत्र को तीन – तीन वर्ष के सश्रम कारावास

सहित 10-10 हजार रूपये का अर्थ दंड की सजा थाना सिटी कोतवाली का मामला !!

अवैध रूप से गांजा परिवहन का मामला अरोपिगन पिता –पुत्र को तीन – तीन वर्ष के सश्रम कारावास सहित 10-10 हजार रूपये का अर्थ दंड की सजा थाना सिटी कोतवाली का मामला !!

 

शेखर ठाकुर ( छत्तीसगढ़ स्टेट हेड )

राजनंदगांव :- न्यायलय माननीय विशेष न्यायधीश (एनडीपीएस एक्ट ) .राजनंदगांव पीठासीन न्यायधीश ‘श्री डी. आर देवांगन ‘ द्वारा विचारण उपरांत अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के मामले में फैसला सुनातेहुए अभियुक्त गण पिता – पुत्र के विरूद्ध आरोप साबित किये जाने पर अभियुक्त भरत पाणीग्राही उम्र 48वर्ष एवं राधेश्याम पाणीग्राही ,उम्र 20वर्ष , दोनों दोनों निवासी ग्राम ब्राम्हणी, थाना साईंताला , जिला बलांगीर (उड़ीसा ) को धारा 20( ख ) स्वापक ओषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम ,1985(एनडीपीएस एक्ट ) के अधीन 03 – 03 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किये जाने का दंडादेश पारित किया गया |

 

मामले में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक ( एनडीपीएस एक्ट ) राजनंदगांव श्री महेश वर्मा ने बताया की, दिनांक 20.09.2025 को थाना सिटी कोतवाली राजनंदगांव को मुखबिर के जरिये सुचना मिली की , दो लोग बैग में गांजा लेकर उड़ीसा से राजनंदगांव की ओर बस से आने वाले है , जिनके पार्रिनाला के पास उतरने की सम्भावना है | उक्त सुचना के आधार पर थाना कोतवाली द्वारा स्टाफ सहित नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए मौका पहुंचकर नाकाबंदी की गयी | मुखबिर के बताये अनुसार दो लोग बैग सहित पार्रिनाला प्रतीक्षालय में दिखाई दिए , जो पुलिस वाहन देखकर छिपने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ की गयी | जिस पर उन्होंने अपना नाम भरत पाणिग्रही व राधेश्याम पाणिग्रही दोनों आपस में पिता –पुत्र होना बताये| उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में पैकेट में रखे कुल 08किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया | आरोपीगण भरत एवं राधेश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा संपूर्ण जाँच उपरांत अभियोग पत्र विचरण हेतु विशेष न्यायलय के समक्ष पेश किया गया था |

 

महेश वर्मा

विशेष लोक अभियोजक

(एनडीपीएस )

राजनंदगांव ( छ.ग.)

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!