Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

आराधना रायकवार ने संभाला कांटाफोड़ थाना प्रभारी का पदभार नगर के पत्रकारों ने की सौजन्य मुलाकात, बेहतर कानून व्यवस्था की जताई उम्मीद

कांटाफोड़ – कांटाफोड़ थाना में नई थाना प्रभारी के रूप में आराधना रायकवार ने पदभार ग्रहण कर जिम्मेदारी संभाल ली है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
थाना प्रभारी आराधना रायकवार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, चोरी, सट्टा, शराब एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के सहयोग से बेहतर व्यवस्था कायम करने का प्रयास करेगी।
पदभार ग्रहण के बाद नगर के पत्रकारों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी आराधना रायकवार से सौजन्य मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शलभ गौरानी, मनीष शर्मा, जैकी भाटिया, आशीष तिवारी, प्रिंस भाटिया, भरत जोशी, मनीष मालवीय एवं दीपक धारीवाल मौजूद रहे। पत्रकारों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यशैली की उम्मीद जताई।
नई थाना प्रभारी के आगमन से नगरवासियों में बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!