Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

मोबाइल रिचार्ज का पैसा लेने घर आई नाबालिग से छेड़छाड़

दुष्कर्म का प्रयास, आठवीं बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*मोबाइल रिचार्ज का पैसा लेने घर आई नाबालिग से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, आठवीं बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार*

*राजनांदगांव।* आठवीं बटालियन राजनांदगांव में पदस्थ एक आरक्षक ने मोबाइल रिचार्ज का पैसा देने घर पहुंची नाबालिग युवती से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर लालबाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

*क्या है पूरा मामला?*

लालबाग पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 74, 75(1)(i) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि 11 मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी टीवी रिचार्ज की रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी। आरोप है कि आरोपी ने घर में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया। घटना के दौरान पीड़िता की एक अन्य नाबालिग पुत्री भी वहां मौजूद थी।

*आरोपी गिरफ्तार*

पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना लालबाग पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी:*

– श्रवण भारती, पिता बसावन राम भारती, उम्र 36 वर्ष

– पद: आरक्षक, आठवीं बटालियन, राजनांदगांव

– मूल निवासी: ग्राम बागेद, थाना करीमुद्दीनगर, जिला गाजीपुर (उ.प्र.)

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!