Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही,

गौवंश मवेशीयों को बुचड खाना ले जाते वाहन अशोक लीलैंड पिकअप एवं पायलेटिंग करते कार होंडा अमेज को पकड़ने में मिली सफलता, 

 

 

 

 

 

 

 

संगीता सिंह

(जिला क्राइम रिपोर्टर RJN) थाना लालबाग जिला राजनांदगांव”!!!!*

मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही,गौवंश मवेशीयों को बुचड खाना ले जाते वाहन अशोक लीलैंड पिकअप एवं पायलेटिंग करते कार होंडा अमेज को पकड़ने में मिली सफलता,

04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये, परिवहन करते 01 वाहन पिकअप 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए एवम् सहयोग करने वाले 01 वाहन कार कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती – 14,06,500/- रूपये को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*

1. नितेश शिवरतन भंवरिया पिता शिवरतन भंवरिया उम्र 36 निवासी 1-90 VHB कॉलोनी शांति नगर पुलिस स्टेशन नागपुर शहर महाराष्ट्र

2. शाहरुख खान पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 31 निवासी डॉक्टर अंबेडकर मार्ग नागपुर ताज नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र

3. मोहम्मद मुबाशिर पिता शेख शब्बीर उम्र 30 निवासी शिवाजी रोड रोशन विद्यालय के पास पांचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र

4. मोहम्मद साजिद पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 38 निवासी सलीम कपड़ा वाले के घर के पास डॉक्टर शेख बुनकर कॉलोनी कामठी नागपुर थाना कान्हन जिला नागपुर महाराष्ट्र

विवरण – दिनांक 17/05/2026 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक 17/05/2026 के सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 04 नग भैंसों को महिंद्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को थाना लालबाग स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से रोककर पकड़ा गया, वाहन पिकअप को देखने पर वाहन मे 04 नग मवेशी को ठुस ठुस कर भरकर, क्रुरता पुर्वक बिना चारा पानी दिये महाराष्ट्र की ओर बुचड़ खाना ले जाते पाये जाने पर 04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये को परिवहन करते 01 वाहन पिकअप अशोक लीलैंड क्रमांक MH 49 BZ 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए एवम् सहयोग करने वाले 01 वाहन कार होंडा अमेज क्रमांक MH 02 CW 5753 कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती – 14,06,500/- रूपए कीमती को जप्त कर थाना लालबाग के द्वारा पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ अपराध धारा – 4,6,10 क्ष.ग.कृ. प.परि.अधि, एवं 11(1) (घ), 11(1) (ज) पशु क्रू. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जा कर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी ।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!