*गैंदाटोला व्यापारी संघ द्वारा एक दिवसीय दुकान/प्रतिष्ठान बंद का ऐलान, शासकीय शराब दुकान यथावत रखने समर्थन में होगा धरना प्रदर्शन*
भुनेश्वरी साहू छुरिया –
ग्राम गैंदाटोला में संचालित शासकीय शराब दुकान को यथावत संचालित कराने अब व्यापारी संघ गैंदाटोला एवं समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी खुलकर समर्थन में सामने आ गए हैं। ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों का कहना है कि गैंदाटोला मे शासकीय शराब दुकान प्रारंभ होने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं कोचियागिरी पर काफी हद तक रोक लगी है, जिससे गांव व क्षेत्र में शांति वातावरण है।
इसी विषय को लेकर ग्राम गैंदाटोला के समस्त ग्रामवासी, व्यापारी संघ एवं ग्राम विकास समिति द्वारा सर्वसम्मति से 19-05-2026 दिन मंगलवार को “गैंदाटोला बंद” का ऐलान किया गया है। बंद के दौरान गांव में शासकीय शराब दुकान को यथावत रखने के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।
ग्रामवासियों का कहना है कि यदि शासकीय दुकान बंद होती है तो पुनः अवैध शराब बिक्री, कोचियागिरी एवं असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा असर गांव की शांति एवं व्यापारिक व्यवस्था पर पड़ेगा।


