Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

मोदी सरकार के 12 साल: बैरिया में गूंजा विकास का मंत्र, योजनाओं की जानकारी के लिए उमड़ी भीड़

 

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया (बलिया)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास खंड बैरिया परिसर में जागरूकता एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा आमजन को मिल रहे लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील पाण्डेय तथा संचालन हरिकचन सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, कृषि अधिकारी सुशील यादव, भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर, सी.बी. मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि रवि सिंह, शुभम सिंह, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!