डोंगरीपाली शाला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
डोंगरीपाली शाला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

डोंगरीपाली शाला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
डोंगरीपाली, 21 जून 2026।
शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपाली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों, पालकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को यह संदेश देना है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन का आधार है।
योग शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। साथ ही यह मानसिक तनाव, चिंता तथा विभिन्न शारीरिक बीमारियों से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय परिवार ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा सभी नागरिकों से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, पालकगण, विद्यार्थी एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

