Uncategorized

स्प्राउट इंग्लिश स्कूल प्रिंसिपल प्रीति फौजदार को मिला इंडियन आइकन अवार्ड

बयाना।बेटी बचाओ फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य इंडियन आइकन अवार्ड 2026 (होटल एकाना जगतपुरा ) जयपुर मे बेटी बचाओ फाउंडेशन के डायरेक्टर राजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह मे स्प्राउट्स इंग्लिश स्कूल बयाना की प्रिंसिपल प्रीति फौजदार को शिक्षा में उल्लेखनीय व बेटियों को बोझ समझने की रूढ़िवादी विचारधारा को खत्म करने की सकारात्मक सोच पर कार्य करने पर इंडियन आइकन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रीति फौजदार का कहना था कि हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा शिक्षा व सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना होगा। हर क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी होनी चाहिए। बेटियों को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा ताकि वे शोषण से मुक्त होकर एक गरिमा पूर्ण जीवन जी सके।प्रिंसिपल प्रीति फौजदार के अलावा अंतर्राष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट एवं पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अवार्ड दिया गया।साथ ही अन्य उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाओ को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ कुमार शास्त्री ने यह अवार्ड प्राप्त करने पर प्रिंसिपल प्रीति फौजदार को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!