Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पत्रकारों को धमकी देकर विवादों में घिरे शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल,

वीडियो वायरल

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।

पत्रकारों को धमकी देकर विवादों में घिरे शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल,वीडियो वायरल

महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ मीडिया जगत में भी हलचल मचा दी। शिंदे गुट की शिवसेना में हाल ही में शामिल हुए लोकसभा सांसद संजय दीना पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्रकारों पर अपना आपा खोते हुए खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे हैं। कैमरे पर रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में सांसद कहते सुनाई देते हैं, “बंद कर नहीं तो मैं भूल जाऊंगा कि मैं सांसद हूं… फिर आए तो मारकर भेजूंगा… रिकॉर्ड करो, शिकायत करनी है तो कर दो।” वीडियो में उनके कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है। इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने ठाणे में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैसवाल पूछने पर भड़के सांसद, कैमरे के सामने ही दी धमकी

जानकारी के अनुसार, संजय दीना पाटिल अपने आवास के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पत्रकार उनसे पुलिस कमिश्नर को दिए गए पत्र और हाल के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछ रहे थे। शुरुआत में उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए और कहा कि यदि पुलिस बुलाएगी तो वे अपना पक्ष रखने जाएंगे। लेकिन जैसे-जैसे सवाल बढ़ते गए, उनका गुस्सा भी बढ़ता गया।

 

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि “बस हो गया… अब और कितना पूछोगे? इज्जत दे रहा हूं, इज्जत करो।” इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को अपने साथ गाड़ी में बैठकर बात करने की बात कही, लेकिन जब कैमरे लगातार रिकॉर्डिंग करते रहे तो उनका व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया।

 

‘मैं भूल जाऊंगा कि मैं सांसद हूं…’

वीडियो में संजय पाटिल को यह कहते सुना जा सकता है कि “मेरा गुस्सा मत देखो… अति कर रहे हो। बंद कर नहीं तो मैं भूल जाऊंगा कि मैं सांसद हूं और तुम क्या हो। पहले भी बताया है… बेवजह मेरा दिमाग खराब मत करो।”

 

यहीं नहीं, उन्होंने आगे कहा कि “फिर से आए तो मारकर भेजूंगा। रिकॉर्ड करो… शिकायत करनी है तो कर दो। बहुत दिन से सहन कर रहा हूं। अब अगर मुझसे पूछने आए तो मार खाओगे।”

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान सांसद ने कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया और पत्रकारों को डराने की कोशिश की। वीडियो में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन सांसद काफी देर तक गुस्से में नजर आए।

 

घर तक पहुंचने पर जताई नाराजगी।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!