निगम प्रशासन बरसात के पहले शहर के छोटे बड़े गड्ढे को भरने का कार्य करें : शिव वर्मा*
जनता से अपील है कि कहीं भी बड़ा गड्ढा दिखे तो इसकी सूचना तत्काल निगम प्रशासन को दें।*

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*
*निगम प्रशासन बरसात के पहले शहर के छोटे बड़े गड्ढे को भरने का कार्य करें : शिव वर्मा*
*➡️ जनता से अपील है कि कहीं भी बड़ा गड्ढा दिखे तो इसकी सूचना तत्काल निगम प्रशासन को दें।*
*राजनांदगांव।*
मानसून की दस्तक से पहले शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों को लेकर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रमुख मार्गों, गलियों और वार्डों में बने गड्ढों को तत्काल भरने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
श्री वर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि शहर में नल कनेक्शन, इंटरकनेक्शन, बिजली के खंभे लगाने, पाइपलाइन विस्तार, रोड कटिंग तथा अन्य विकास कार्यों के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोदी गई हैं। इनमें से अनेक जगहों पर अब तक समुचित मरम्मत नहीं होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो बरसात के दौरान जलभराव के कारण दिखाई भी नहीं देंगे और दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकते हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों से आग्रह किया है कि वे अभी से शहर और सभी वार्डों का विस्तृत सर्वे कर ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं गड्ढे बने हुए हैं या बारिश में पानी भरने की समस्या रहती है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखते हुए तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएं ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्री वर्मा ने कहा कि नगर निगम को केवल गड्ढे भरने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त करना आवश्यक है। जहां-जहां जलभराव की समस्या है वहां स्थायी समाधान के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी। श्री वर्मा ने महापौर मधुसूदन यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे समय-समय पर शहर और वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं तथा जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उनकी सक्रियता के कारण नगर निगम लगातार विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रहा है जिससे शहरवासियों में संतोष का माहौल दिखाई दे रहा है।
