Uncategorizedछत्तीसगढ़

*भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’*

*भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’*

*भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

पिथौरा -भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडे के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाजहित एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी विषयों को गंभीरता से सुना।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों से संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों, नवाचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल तथा युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियों को पूरे देश के सामने लाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के विकास, सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त विचारों पर चर्चा करते हुए उन्हें समाज के बीच पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल आलोक त्रिपाठी, सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश सह-संयोजक अजय डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, रविंदर आजमानी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष निशु माटा, संजय गोयल, युवा मोर्चा जिला खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल कुलजीत आज़मानी राजेश गोयल विजय गुप्ता सतीश ध्रूव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!