E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

निराश्रित पेंशनधारी परेशान न हों सभी के खातों में पहुंच रही है पेंशन राशि: शिव वर्मा*

कहा - शासन राशि भेज रहा, बैंक की लापरवाही से हितग्राही परेशान*

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव 

 

*निराश्रित पेंशनधारी परेशान न हों सभी के खातों में पहुंच रही है पेंशन राशि: शिव वर्मा*

 

*➡️ कहा – शासन राशि भेज रहा, बैंक की लापरवाही से हितग्राही परेशान*

 

*राजनांदगांव ।*

 

निराश्रित पेंशन की राशि को लेकर हितग्राहियों की बढ़ती परेशानियों के बीच निराश्रित पेंशन संघ के अध्यक्ष व नगर निगम भाजपा की वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार सभी पात्र हितग्राहियों के खातों में नियमित रूप से पेंशन की राशि भेज रही है। उन्होंने कहा कि कई हितग्राहियों को बैंक संबंधी तकनीकी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना पड़ रहा है।

निराश्रित पेंशन की राशि को लेकर हितग्राहियों के बीच फैली चिंता और असमंजस के बीच नगर निगम की भाजपा की वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा है कि निराश्रित पेंशनधारी किसी भी प्रकार की निराशा या भ्रम की स्थिति में न रहें। शासन द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों के खातों में नियमित रूप से पेंशन की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर यह शिकायत सामने आई है कि हितग्राहियों को बैंक से समय पर राशि नहीं मिल रही है। इसकी वजह शासन नहीं बल्कि बैंक स्तर पर होने वाली लापरवाही, तकनीकी त्रुटियां अथवा प्रक्रिया में देरी है। इसी कारण अनेक बुजुर्ग, विधवा और निराश्रित पेंशनधारियों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। श्री वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। निराश्रित पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करना है इसलिए किसी भी पात्र हितग्राही को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी हितग्राही के खाते में राशि आने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है या किसी प्रकार की बैंक संबंधी समस्या है तो संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाना चाहिए। उन्होंने बैंक प्रबंधन से भी अपेक्षा की कि वह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करे। विशेषकर बुजुर्ग, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को अनावश्यक रूप से बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बैंक कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। श्री वर्मा ने कहा कि यदि किसी पेंशनधारी को बैंक से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दें ताकि समस्या का समय रहते समाधान कराया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!