Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*पूजा-पाठ, निवेश और नौकरी का झांसा…

महिला से 85 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*पूजा-पाठ, निवेश और नौकरी का झांसा… महिला से 85 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विश्वास का फायदा उठाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला को पहले पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया और फिर शेयर बाजार में निवेश से भारी मुनाफा कमाने का सपना दिखाया। इसी बहाने उसने करीब 85 लाख रुपये अपने कब्जे में कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, महिला की आरोपी से पहचान वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। इसी दौरान महिला ने अपने परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियों का जिक्र किया। आरोपी ने खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जो विशेष पूजा-अनुष्ठान करवाकर समस्याओं का समाधान करा सकता है। इसके साथ ही उसने शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा लाभ कमाने का भी भरोसा दिलाया।

धीरे-धीरे आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया। वह कभी धार्मिक अनुष्ठान का खर्च बताकर तो कभी निवेश का हवाला देकर अलग-अलग समय पर रकम लेता रहा। महिला को विश्वास था कि उसे जल्द ही लाभ मिलेगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई फायदा हुआ और न ही उसकी रकम वापस मिली।

 

जब महिला ने अपने पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर भी महिला को टालने की कोशिश की। बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इतिहास

 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश दी, जहां से पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं।

 

फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह की योजना बनाकर अन्य लोगों से भी ठगी तो नहीं की।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!