E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रायपुर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस ने की आकस्मिक जांच,*

_नियमों के पालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव 

*रायपुर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस ने की आकस्मिक जांच,*

 *_नियमों के पालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए

रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारी सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का आकस्मिक चेकिंग किया गया।

अभियान के दौरान कुल 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया जा रहा है तथा किसी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

 

निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!