E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमदेशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सेंट एलायसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, धर्मांतरण का दबाव और दलित कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

सेंट एलायसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, धर्मांतरण का दबाव और दलित कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप

जबलपुर। जबलपुर के रिमझा करमेता स्थित सेंट एलायसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि स्कूल में कार्यरत दलित कर्मचारी राकेश चौरे, राजेश वाल्मीकि और अमन अहिरवार के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया तथा उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि स्कूल के प्राचार्य सोमी जैकब द्वारा पीड़ितों को लगातार धमकाया जाता रहा।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित पिछले लगभग दो महीनों से शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीड़ित कर्मचारियों को न्याय तथा कथित धर्मांतरण के दबाव और उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक सोनू कुर्मी ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!