Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

बरुआसागर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों को देता था जेल भेजने की धमकी

बरुआसागर झाँसी | पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों को देता था जेल भेजने की धमकी बरुआसागर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगों को गंभीर मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर लोगों से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराता था।

पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बरूआसागर के नेतृत्व में थाना बरुआसागर की साइबर टीम ने मुकदमा संख्या 181/2026 की जांच के दौरान दीपक खंगार पुत्र मोतीलाल खंगार, निवासी ग्राम नौरा, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी तरीके से स्वयं को इंस्पेक्टर राहुल पाण्डेय बताकर लोगों को आजीवन कारावास वाले मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने का डर दिखाकर साइबर ठगी करता था। आरोपी के कब्जे से एक OPPO A77s मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा आरक्षी योगेश सैनी (थाना बरुआसागर) शामिल रहे, जिन्होंने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!