यूपी

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला नया संबल: सीएमओ सहित वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी मरीजों को लिया गोद

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज सीएमओ कार्यालय, झांसी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों,सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें तथा टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यू. एन. सिंह ने बताया कि जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय रोगी खोज (ACF),निःशुल्क एक्स-रे एवं बलगम जांच, निक्षय पोर्टल के माध्यम से उपचार निगरानी तथा निक्षय मित्र पहल के जरिए मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा और उचित पोषण से टीबी को पूरी तरह हराया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. शिशिर पुरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),डॉ. यू. एन. सिंह (जिला क्षय रोग अधिकारी), डॉ. एन. के. जैन (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी),डॉ. रविशंकर (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी),डॉ. अंशुमान तिवारी (उप जिला क्षय रोग अधिकारी),डॉ. आशीष अग्निहोत्री (डिप्टी सीएमओ), डॉ. उत्सव राज (पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट), डॉ. सतीश चंद्रा (कंट्रोल रूम प्रभारी), डॉ. विजय शुक्ला (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी),आर. एम. मौर्या (एआरओ), रुपेश नामदेव (जिला कोऑर्डिनेटर), रवि एवं अनूप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!