E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सड़कों पर मवेशियों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार

एनएचएआई और संबंधित विभागों से मांगा गया जवाब* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*सड़कों पर मवेशियों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार, एनएचएआई और संबंधित विभागों से मांगा गया जवाब* 

 

बिलासपुर।

बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों की वजह से लगातार हो रहे भीषण हादसों और मौतों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य शासन, एनएचएआई (NHAI) और अन्य संबंधित विभागों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए तीखे अंदाज में पूछा कि क्या पुलिस का काम सिर्फ सड़कों से गाय हांकना रह गया है।

 

अदालत ने यह भी संज्ञान लिया कि मवेशियों और अवैध पार्किंग के कारण शहर व हाईवे की सड़कें मौत का ‘डेथ जोन’ बनती जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों के मुताबिक हर महीने बुलाई जाने वाली सड़क सुरक्षा समित की बैठकें नियमित रूप से आयोजित नहीं की जा रही हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने सरकार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और तमाम जिम्मेदार विभागों से शपथपत्र के माध्यम से विस्तृत जवाब तलब किया है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!